Site icon Dainik Savera Times

VPS Group की भागीदारी में Medor Hospital का अधिग्रहण करेगा Fortis

नयी दिल्ली: स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी कंपनी फोर्टिस हेल्थकेयर ने मानेसर स्थित मेडोर अस्पताल के अधिग्रहण के लिए संयुक्त अरब अमीरात के वीपीएस समूह के साथ समझौते किया है। सौदे का आकार 225 करोड़ रुपये होगा। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। फोर्टिस ने 225 करोड़ रुपये के कुल खरीद मूल्य पर मेडोर अस्पताल को खरीदने के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। अस्पताल की क्षमता 350 बिस्तरों की है। इसे लगभग नौ महीनों में चरणबद्ध तरीके से चालू किया जा सकता है। इसके तहत मेडोर की भूमि, भवन और चल संपत्ति की खरीद शामिल है। सौदा जुलाई 2023 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। फोर्टिस हेल्थकेयर ने एक बयान में कहा कि इस सौदे के लिए राशि कर्ज और आंतरिक स्रोतों से जुटाई जाएगी।

ये भी पढ़ें : SRH Vs KKR, IPL 2026: हैदराबाद ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग 11

Exit mobile version