Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब से बच्चों के लिए पढ़ना हुआ एडवांस,भारत में पहली बार लॉन्च हुई AI टीचर ‘Iris’, देखें VIDEO

June 5, 2024

अब से बच्चों के लिए पढ़ना हुआ एडवांस,भारत में पहली बार लॉन्च हुई AI टीचर ‘Iris’, देखें VIDEO

 

नई दिल्ली :पूरी दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। हर क्षेत्र में अब एआई का इस्तेमाल रफ्तार पकड़ रहा है। वहीं अब भारत में शिक्षा के क्षेत्र में भी एआई का उपयोग किया जा रहा है। तो चलिए मिलते है असम की पहली एआई रोबोट से जो पारंपरिक ‘मेखला चादर’ और आभूषणों से सजी एक स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हुए नजर आ रहीं हैं।

असम की पहली कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) वाली शिक्षिका ‘आइरिस’ ने गुवाहाटी के एक निजी स्कूल के छात्रों के सभी सवालों के तुरंत जवाब दिए। स्कूल की एक शिक्षिका ने बताया कि मानव सदृश रोबोट से जब पूछा गया कि हीमोग्लोबिन क्या होता है तो उसने छात्रों को सभी विवरणों के साथ इसका जवाब दिया। रॉयल ग्लोबल स्कूल की प्रवक्ता ने बताया,

“चाहे सवाल उनके पाठ्यक्रम से संबंधित थे या किसी और विषय पर, ‘आइरिस’ ने उदाहरणों और संदर्भों के साथ तुरंत उनके जवाब दिए।” उन्होंने कहा कि जिज्ञासु छात्र, रोबोट की विभिन्न गतिविधियों में उत्सुकता से शामिल थे। बच्चों ने रोबोट से हाथ भी मिलाया तथा सीखने की प्रक्रिया मजेदार और आकर्षक रही. स्कूल की शिक्षिका ने कहा, “बच्चे बहुत उत्साहित हैं क्योंकि एआई शिक्षक के पास उनके सवालों के जवाब हैं।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maker Labs (@makerlabs_official)

ये भी पढ़ें: CM मान की अगुवाई में Barinder Gayal, Harjot Bains और MP Malwinder Kang ने की अहम बैठक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें