Site icon Dainik Savera Times

Genesis 1.6 करोड़ US डॉलर के विवाद को निपटाने के लिए SpiceJet में खरीदेगी हिस्सेदारी

नई दिल्ली: स्पाइसजेट से 1.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक के विवाद के निपटारे के तहत विमान पट्टे पर देने वाली जेनेसिस विमानन कंपनी में 40 लाख अमेरिकी डॉलर की हिस्सेदारी खरीदेगी। स्पाइसजेट से बृहस्पतिवार को बताया कि, समझौते के लिए विमानन कंपनी जेनेसिस को 60 लाख अमेरिकी डॉलर का भुगतान भी करेगी।

वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रही विमानन कंपनी ने हाल ही में 3,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। वह पट्टादाताओं और अन्य संस्थाओं के साथ विभिन्न विवादों का निपटारा कर रही है। स्पाइसजेट ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, उसने जेनेसिस के साथ सौहार्दपूर्ण समझौता कर लिया है जिससे उनका 1.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक का विवाद सुलझ गया है।

इसमें कहा गया, समझौते के तहत स्पाइसजेट जेनेसिस को 60 लाख डॉलर का भुगतान करेगी और जेनेसिस 100 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर स्पाइसजेट की 40 लाख डॉलर के शेयर खरीदेगी।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

Exit mobile version