नई दिल्ली: फर्नीचर और इंटीरियर सॉल्यूशंस ब्रांड गोदरेज इंटेरियो दिल्ली-एनसीआर में अपने ग्राहकों के लिए अधिक बेहतर अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुये उसने चालू वित्तीय वर्ष में उत्तरी बाज़ार में 15 नए स्टोर शुरू किए हैं, जिससे पूरे उत्तरी बाज़ार में स्टोरों की कुल संख्या 35 हो गई है।
गोदरेज समूह की कंपनी गोदरेज एंड बॉयस के इस ब्रांड ने आज यहां कहा कि इसके अतिरिक्त इको फर्नीचर रेंज के लॉन्च के साथ उसका लक्ष्य वित्त वर्ष 2025 तक दिल्ली-एनसीआर में इको रेंज फर्नीचर श्रेणी में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करना है।
जैसे-जैसे त्योहारी सीजन से पहले उपभोक्ता मांग बढ़ रही है, गोदरेज इंटेरियो ने भी अपने ग्राहकों के लिए अधिक सुलभ और निर्बाध खरीदारी अनुभव सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन उपस्थिति के साथ अपनी ताकत मजबूत की है।
ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, जीजा-साले की हुई मौत

