Site icon Dainik Savera Times

GoFirst करेगी G-20 सम्मेलन के लिए चार्टर उड़ानों का संचालन

मुंबई: घरेलू विमानन कंपनी गो फस्र्ट ने सोमवार को कहा कि वह इस साल भारत में आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए चार्टर उड़ानों का संचालन करेगी। गत एक दिसंबर को जी20 की अध्यक्षता संभालने वाले भारत में नौ-दस सितंबर को शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें दुनिया के 20 विकसित एवं विकासशील देशों के प्रमुख शिरकत करेंगे।

इसके अलावा जी-20 समूह से जुड़ी करीब 200 बैठकें भी देश के अलग-अलग शहरों में समय-समय पर होती रहेंगी। गो फस्र्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौशिक खोना ने एक बयान में कहा, ‘‘गो फस्र्ट को जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए चार्टर उड़ानें संचालित करने के लिए चुना गया है।’’

एयरलाइन के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि एयरलाइन सात फरवरी से 23 मार्च के बीच छह शहरों को आपस में जोड़ने वाली सात चार्टर उड़ानें परिचालित करेगी। ये उड़ानें दिल्ली, भुज, आगरा, खजुराहो, डिबुगढ़ और ईटानगर को आपस में जोड़ेंगी।

ये भी पढ़ें: पॉलिटेक्निक में 12 नए तकनीकी कोर्स शामिल, देखें और रहें अपडेट

Exit mobile version