Dainik Savera Times

Gold-Silver Price: अक्षय तृतीया पर इतने रहे सोने-चांदी के दाम, जानें आपके शहर में कितना है रेट

Gold and Silver Price Today

Gold-Silver Price: आज देशभर में अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, जिसके चलते सर्राफा बाजारों में रौनक देखी जा रही है। हालांकि, इस बार त्योहार के दिन सोने-चांदी की कीमतों में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय संकेतों और मांग के संतुलन के चलते सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर स्थिर बनी हुई हैं। फिलहाल सोना 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर ही कारोबार कर रहा है, जो निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण स्तर माना जा रहा है।

Gold silver price today
Gold silver price today

सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला। दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,55,930 रुपये, जबकि 22 कैरेट 1,42,950 रुपये पर रहा। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,55,780 रुपये और 22 कैरेट 1,42,800 रुपये दर्ज किया गया।

दक्षिण भारत के चेन्नई में सोना थोड़ी ऊंची कीमत पर रहा, जहां 24 कैरेट सोना 1,56,660 रुपये और 22 कैरेट 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं अहमदाबाद, पटना और हैदराबाद में भी कीमतें लगभग इसी स्तर पर बनी रहीं।

चांदी की कीमतों में स्थिरता

चांदी के दाम भी आज स्थिर नजर आए। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी 2,750 रुपये पर बिक रही है, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 2,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें…

 

त्योहार के चलते बढ़ी मांग

अक्षय तृतीया के अवसर पर सोना खरीदना समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि कीमतें ऊंची होने के बावजूद बाजार में खरीदारी को लेकर उत्साह बना हुआ है। ज्वेलर्स के अनुसार, इस बार ग्राहकों का रुझान हल्के आभूषणों और निवेश के रूप में गोल्ड कॉइन की ओर ज्यादा देखा जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक बाजार के रुख और डॉलर की स्थिति के आधार पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। फिलहाल, त्योहार के कारण मांग मजबूत बनी हुई है, जिससे कीमतों को सहारा मिल रहा है।

Exit mobile version