Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

कमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

May 11, 2023

कमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली: कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 129 रुपये की गिरावट के साथ 61,290 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 129 रुपये यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,290 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 14,721 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,037.80 डॉलर प्रति औंस रह गया।

ये भी पढ़ें : Rice Water Ice Cubes: इस तरह बनाएं राइस वाटर आइस क्यूब्स, घर पर पाएं नेचुरल ग्लो

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें