Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold Price Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानिए आपके शहर में क्या है 10 ग्राम गोल्ड का Rate

October 10, 2025

Gold Price Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानिए आपके शहर में क्या है 10 ग्राम गोल्ड का Rate

नई दिल्ली: घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में शुक्रवार को हल्की गिरावट देखी गई, हालांकि दिन की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना आज सुबह ₹1,21,001 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला, जो गुरुवार के मुकाबले ₹508 की बढ़त थी। लेकिन शुरुआती तेजी के बाद बिकवाली दबाव के कारण सोने की कीमतों में हल्का उतार देखने को मिला।

सुबह लगभग 10 बजे तक MCX पर सोना ₹1,20,488 पर ट्रेड करता देखा गया, जो पिछले बंद स्तर से ₹5 कम था। यह उतार बाजार में अस्थिरता और वैश्विक संकेतों के कारण देखने को मिला।

IBJA द्वारा जारी ताजा रेट (9 अक्टूबर)

भारतीय सर्राफा संघ (IBJA) की ओर से जारी कीमतों के अनुसार:

24 कैरेट सोना: ₹1,22,629 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: ₹1,12,328 प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना: ₹91,972 प्रति 10 ग्राम

आपके शहर में आज कितना है सोने का भाव?

शहर                   24 कैरेट               22 कैरेट                   18 कैरेट 
दिल्ली                 1,24,310               1,13,960                    93,270
मुंबई                  1,24,160                1,13,810                    93,120
चेन्नई                  1,24,650                1,14,260                    94,560
कोलकाता           1,24,160                1,13,810                    93,120
अहमदाबाद         1,24,210               1,13,860                     93,170
लखनऊ              1,24,310               1,13,960                    93,270

सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव क्यों?

रोजाना बदलती सोने की कीमतों के पीछे कई कारक जिम्मेदार होते हैं, जिनमें वैश्विक बाजार का रुझान, डॉलर की स्थिति, घरेलू मांग, आयात शुल्क और महंगाई दर जैसे फैक्टर शामिल हैं। इसके अलावा, त्योहारी सीजन की मांग और निवेशकों की खरीदारी भी दामों को प्रभावित करती है।

ये भी पढ़ें: TCS ने 20 हज़ार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, NITES ने कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

क्या यह खरीदारी का सही समय है?

त्योहारी सीजन करीब है, ऐसे में सोने की मांग में इजाफा होना तय है। यदि आप निवेश या आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मौजूदा कीमतें आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। हालांकि, अंतिम निर्णय लेने से पहले अपने स्थानीय बाजार की कीमतें अवश्य जांचें।

ये भी पढ़ें: Stock Market Today: मिडिल ईस्ट तनाव का शेयर बाजार पर असर: Sensex- Nifty में गिरावट, इन शेयरों पर रखें नजर 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें