
Gold Price Today: जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा बाजार में एक बार फिर तेजी का माहौल देखने को मिल रहा है। जून में कमजोर प्रदर्शन के बाद सोने और चांदी दोनों की कीमतों में नए महीने के पहले सप्ताह में अच्छी रिकवरी दर्ज की गई। हालांकि रविवार होने के कारण घरेलू कमोडिटी बाजार बंद है, इसलिए शुक्रवार के बंद भाव को ही आज का संदर्भ माना जा रहा है।
रविवार को क्यों नहीं बदलते सोने के भाव?
भारत में सोने और चांदी की ट्रेडिंग मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर होती है। शनिवार और रविवार को एक्सचेंज बंद रहने के कारण इन दिनों कोई नई ट्रेडिंग नहीं होती। इसी तरह इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) भी सप्ताहांत में नए रेट जारी नहीं करता। इसलिए रविवार के लिए शुक्रवार का बंद भाव ही मान्य रहता है।
MCX पर सोने का ताजा भाव
शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके अनुसार 5 जुलाई 2026 को 10 ग्राम सोने का भाव 1,47,378 रुपये के आसपास माना जा रहा है।
IBJA के अनुसार गोल्ड रेट
IBJA द्वारा सप्ताह में जारी अंतिम कीमतों के मुताबिक-
24 कैरेट (999) सोना: ₹1,46,344 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,34,051 प्रति 10 ग्राम

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
शहर कीमत
मुंबई ₹1,47,000
कोलकाता ₹1,47,000
पटना ₹1,47,050
दिल्ली ₹1,47,150
हैदराबाद ₹1,47,000
सूरत ₹1,47,050
पुणे ₹1,47,000
नागपुर ₹1,47,000
नासिक ₹1,47,030
भुवनेश्वर ₹1,47,000
रायपुर ₹1,47,000
अहमदाबाद ₹1,47,050
लखनऊ ₹1,47,150
अयोध्या ₹1,47,150
बेंगलुरु ₹1,47,000
गुवाहाटी ₹1,47,000
इंदौर ₹1,47,050
चंडीगढ़ ₹1,47,150
जयपुर ₹1,47,150
नोएडा ₹1,47,150
गुरुग्राम ₹1,47,150
चेन्नई ₹1,49,560
कानपुर ₹1,47,150
गाजियाबाद ₹1,47,150
लुधियाना ₹1,47,150
वडोदरा ₹1,47,050
मेरठ ₹1,47,150
क्यों बढ़ रही हैं सोने-चांदी की कीमतें?
कमोडिटी बाजार के जानकारों के अनुसार अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर उम्मीदों में बदलाव और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी का असर कीमती धातुओं पर दिखाई दे रहा है। निवेशकों की सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की मांग बढ़ने से सोने और चांदी को समर्थन मिल रहा है।
अगले सप्ताह कैसा रह सकता है बाजार?
कमोडिटी विशेषज्ञ अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले सप्ताह में सोना और चांदी सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर सकते हैं। उनका मानना है कि बाजार में ‘बाय ऑन डिप्स’ यानी गिरावट आने पर खरीदारी की रणनीति प्रभावी रह सकती है।
ये भी पढ़ें…
सोने के प्रमुख स्तर
सपोर्ट: ₹1,44,000 और ₹1,40,000
रेजिस्टेंस: ₹1,49,000 और ₹1,52,000
चांदी के प्रमुख स्तर
सपोर्ट: ₹1,26,000 और ₹1,23,000
रेजिस्टेंस: ₹2,45,000 और ₹2,50,000
मेष: दिन शुभ रहेगा...