Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

नए साल में सोने का रेट छू सकता है आसमान; 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है भाव

December 31, 2024

नए साल में सोने का रेट छू सकता है आसमान; 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है भाव

नई दिल्ली: सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का भाव नए साल में भी रिकॉर्ड तोड़ता रहेगा और यह 85,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। भू-राजनीतिक तनाव तथा वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच घरेलू बाजार में यह 90,000 रुपए के स्तर तक भी जा सकता है। मौद्रिक नीति में नर्म रुख तथा केंद्रीय बैंकों की खरीद से भी इसके भाव बढ़ेंगे, हालांकि भू-राजनीतिक संकट कम होने पर रुपए में गिरावट थमेगी जिससे सोने की कीमत में भी नर्मी आ सकती है। वर्तमान में हाजिर बाजार में सोने का भाव 79,350 रुपए प्रति 10 ग्राम और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में 76,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। सोने की कीमत इस साल 30 अक्तूबर को 82,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।

चांदी भी पीछे नहीं रही और यह एक लाख रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई। विशेषज्ञों का मानना है कि भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंक की खरीद और प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में कमी की ओर रुख करने से 2025 में भी सोने की कीमत रिकॉर्ड बनाती रहेगी। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष अनुसंधान वेिषक (जिसं एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने बताया कि 2025 में सोने का परिदृश्य सकारात्मक बना हुआ है, हालांकि 2024 की तुलना में वृद्धि की गति धीमी हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘घरेलू स्तर पर सोने की कीमतें 85,000 रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि सवरेत्तम स्थिति में यह 90,000 रुपए तक पहुंच सकती है।

यदि भू-राजनीतिक तनाव जारी रहता है या बढ़ता है तो चांदी की कीमतें मामूली बढ़त के साथ 1.1 लाख रुपए तक या यह 1.25 लाख रुपए तक भी पहुंच सकती हैं।’ कॉमट्रैंड्ज रिसर्च के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी ज्ञानशेखर त्यागराजन ने कहा कि सोने की कीमतें गति बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही हैं।उन्होंने कहा कि 2025 की पहली छमाही में सोने के लिए मंदी का पूर्वानुमान है, तथा इसके 2,455 अमरीकी डॉलर (एमसीएक्स: 73,000-73,500) तक पहुंचने के आसार हैं।

ये भी देखें : एआई के बढ़ते प्रभाव के बीच आईटी नौकरियों पर संकट, मेटा-माइक्रोसॉफ्ट की नई छंटनी तैयारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें