Gold- Silver Price: लगातार तीन दिनों तक ऐतिहासिक गिरावट झेलने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिल रही है। मंगलवार, 3 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं ने जोरदार वापसी करते हुए निवेशकों को राहत दी है।
आज हाजिर सोना करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,830 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया, जबकि हाजिर चांदी में लगभग 8 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई और इसका भाव 82.74 डॉलर प्रति औंस तक चढ़ गया।

ऐतिहासिक गिरावट के बाद तेज़ रिबाउंड
गौरतलब है कि 30 जनवरी को सोने की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई थी, जो 1983 के बाद की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट मानी जा रही है। वहीं चांदी ने तो निवेशकों को और बड़ा झटका दिया था, जब एक ही सेशन में इसके भाव 27 प्रतिशत तक टूट गए, जो अब तक की सबसे बड़ी गिरावट थी।
पिछले दो कारोबारी सत्रों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 13 प्रतिशत से अधिक और चांदी करीब 34 प्रतिशत तक टूट चुकी थी।
5,000 डॉलर के नीचे फिसला था सोना
तेज बिकवाली के चलते सोने की कीमत 5,000 डॉलर प्रति औंस के अहम स्तर से नीचे आ गई थी। इस गिरावट ने न सिर्फ हालिया तेजी को पलट दिया, बल्कि साल भर में हुई कमाई का बड़ा हिस्सा भी मिटा दिया।
चांदी की बात करें तो इसमें सोने के मुकाबले कहीं ज्यादा दबाव देखने को मिला और कीमतों में असाधारण उतार-चढ़ाव रहा।
रिकॉर्ड ऊंचाई से 900 डॉलर तक की गिरावट
इस गिरावट से पहले सोना लंबी रैली के दौरान 5,594.82 डॉलर प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई तक पहुंच गया था। वहां से फिसलकर कीमतें 4,700 डॉलर के आसपास तक आ गईं, यानी करीब 900 डॉलर की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस तेज गिरावट की मुख्य वजहें थीं:
ऊंचे स्तरों पर भारी प्रॉफिट बुकिंग
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वॉर्श को फेडरल रिजर्व चेयर के लिए नामित करना
CME ग्रुप द्वारा कीमती धातुओं के फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स पर मार्जिन आवश्यकताओं में बढ़ोतरी
ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Update: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आज का ताजा भाव
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा तेजी एक टेक्निकल रिकवरी हो सकती है, लेकिन आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक संकेत, ब्याज दरों की दिशा और डॉलर की चाल से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...