Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी चांदी की कीमतें बढ़ीं या घटी? जानें आज के Latest Rate

January 16, 2026

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी चांदी की कीमतें बढ़ीं या घटी? जानें आज के Latest Rate

Gold Silver Price Today: नए साल की शुरुआत के साथ ही बुलियन बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां हाल तक सोना निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ था, अब उसकी चाल कुछ धीमी पड़ती नजर आ रही है। इसके उलट चांदी ने जबरदस्त तेजी दिखाते हुए निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 16 जनवरी को घरेलू बाजार में सोने के दामों में हल्की नरमी दर्ज की गई, जबकि चांदी लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही है।

Gold and silver price
Gold and silver price

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,43,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,31,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मुंबई में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली, जहां 24 कैरेट गोल्ड 1,43,610 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1,31,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों में भी सोने के रेट लगभग मुंबई के समान ही बने हुए हैं।

अन्य बड़े शहरों का हाल

पुणे और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं मिले। इन शहरों में 24 कैरेट सोना 1,43,610 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के हाजिर भाव में कमजोरी देखी गई है और यह फिसलकर 4,614.45 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा है।

क्यों सुस्त पड़ा सोना?

सोने की कीमतों में आई नरमी के पीछे अमेरिका से आए महंगाई के कमजोर आंकड़ों को अहम वजह माना जा रहा है। इन आंकड़ों के चलते अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना मजबूत हुई है। इसके अलावा वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियां, औद्योगिक मांग और इनवेंट्री में बदलाव भी बुलियन मार्केट की दिशा तय कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यदि आगे चलकर ब्याज दरों में कटौती होती है तो सुरक्षित निवेश विकल्पों की मांग फिर बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें: Stock Market Update: हफ्ते के आखिरी दिन निवेशकों में दिखा उत्साह, Sensex-Nifty में मजबूती

चांदी बनी निवेशकों की पहली पसंद

जहां सोना सुस्त नजर आ रहा है, वहीं चांदी ने बाजार में जबरदस्त उछाल दिखाया है। 16 जनवरी की सुबह घरेलू बाजार में चांदी का भाव बढ़कर 2,95,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 91.20 डॉलर प्रति औंस पर थोड़ा कमजोर हुआ है, लेकिन इससे पहले यह 93.52 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर को छू चुकी है।

साल 2026 की शुरुआत से अब तक घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में करीब 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है, जिससे यह निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें