Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold-Silver Price Update : सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आज कितना है 1 ग्राम गोल्ड का रेट

December 18, 2025

Gold-Silver Price Update : सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आज कितना है 1 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold-Silver Price : भारत में सोने की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। 18, 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों में तेजी के साथ ही चांदी भी महंगी हुई है। निवेशक और आम लोग अमेरिका में महंगाई के आंकड़े और वेनेजुएला में भू-राजनीतिक घटनाओं पर नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि ये दोनों कारक आने वाले समय में सोने-चांदी की कीमतों पर असर डाल सकते हैं।

Gold-Silver Price Update
Gold-Silver Price Update

सोने के भाव:

18 कैरेट: आज 18 कैरेट सोने की कीमत 10,113 रुपये प्रति ग्राम रही। 10 ग्राम का भाव कल की तुलना में 250 रुपये बढ़कर 10,113 रुपये हो गया। 100 ग्राम की कीमत 10,11,300 रुपये पर पहुंच गई, जो बुधवार को 10,08,800 रुपये थी।

22 कैरेट: 22 कैरेट सोने की कीमत आज 12,360 रुपये प्रति ग्राम रही। 10 ग्राम का भाव 1,23,600 रुपये हो गया, जबकि 100 ग्राम की कीमत 12,36,000 रुपये रही।

24 कैरेट: 24 कैरेट सोना 13,484 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है। 10 ग्राम का भाव 1,34,840 रुपये और 100 ग्राम का भाव 13,48,400 रुपये हो गया।

चांदी में भी बढ़त:

चांदी की कीमतें भी आज बढ़कर 211 रुपये प्रति ग्राम और 2,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। कल ये कीमतें क्रमशः 208 रुपये और 2,08,000 रुपये थीं।

ये भी पढ़ें:  पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, 18 दिसंबर को कई शहरों में बदले दाम

शहरों सोने के रेट:

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, नागपुर, मैसूर और भुवनेश्वर: 24 कैरेट – 13,484 रुपये, 22 कैरेट – 12,360 रुपये, 18 कैरेट – 10,113 रुपये।

वडोदरा, अहमदाबाद, पटना, सूरत और राजकोट: 24 कैरेट – 13,489 रुपये, 22 कैरेट – 12,365 रुपये, 18 कैरेट – 10,118 रुपये।

दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ और अयोध्या: 24 कैरेट – 13,499 रुपये, 22 कैरेट – 12,375 रुपये, 18 कैरेट – 10,128 रुपये।

आज की तेजी के साथ निवेशकों की नजर वैश्विक आर्थिक संकेतकों और स्थानीय मांग पर बनी हुई है। सोने और चांदी में बदलाव न केवल निवेशकों के लिए बल्कि शादी-ब्याह और त्योहारी सीजन के लिए भी अहम है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें