नेशनल डेस्क: सरकारी तेल कंपनियों ने आज 18 दिसंबर के लिए देशभर में पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज कुछ शहरों में ईंधन की कीमतों में राहत देखने को मिली है और कई जगहों पर दाम बढ़े हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन तय की जाती हैं और इन्हें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट किया जाता है।
अगर आप आज अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने शहर के लेटेस्ट रेट जरूर जांच लें। इससे आपको सही कीमत पर ईंधन लेने में मदद मिलेगी।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के आज के दाम
तेल कंपनियों ने देश के बड़े महानगरों में आज कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 100.85 रुपये और डीजल 92.44 रुपये प्रति लीटर के भाव पर उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: धुंध और स्मॉग की गिरफ्त में राजधानी, खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण
हर दिन क्यों बदलती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
पेट्रोल और डीजल के दाम कई कारणों पर निर्भर करते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, रुपये और डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट और केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स का सीधा असर ईंधन की कीमतों पर पड़ता है, जब डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है, तो पेट्रोल और डीजल महंगे हो जाते हैं।
घर बैठे कैसे जानें पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम घर बैठे आसानी से जान सकते हैं। इसके लिए सरकारी तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी ली जा सकती है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC)
भारत पेट्रोलियम (BPCL)
हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL)
ये भी पढ़ें: Weather Update: कई राज्यों में घने कोहरे की मार, अगले 48 घंटों में बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट
मेष: दिन शुभ रहेगा...