नई दिल्ली: घरेलू सोने की बाजार में आज 26 दिसंबर को मजबूती देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 की एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा आज सुबह 1,39,101 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले दिन की बंद कीमत 1,38,097 रुपए थी, जिससे आज के शुरुआती कारोबार में सोने में लगभग 1000 रुपए की तेजी देखी गई। एमसीएक्स पर सोने की शुरुआती कीमत 1,39,216 रुपए तक पहुंची, जिससे निवेशकों और ज्वैलरी खरीदारों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

प्रमुख शहरों में सोने के रेट (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली:
24 कैरेट: 1,40,170 रुपए
22 कैरेट: 1,28,500 रुपए
18 कैरेट: 1,05,170 रुपए
मुंबई:
24 कैरेट: 1,40,020 रुपए
22 कैरेट: 1,28,350 रुपए
18 कैरेट: 1,05,020 रुपए
चेन्नई:
24 कैरेट: 1,40,620 रुपए
22 कैरेट: 1,28,900 रुपए
18 कैरेट: 1,07,600 रुपए
कोलकाता:
24 कैरेट: 1,40,020 रुपए
22 कैरेट: 1,28,350 रुपए
18 कैरेट: 1,05,020 रुपए
अहमदाबाद:
24 कैरेट: 1,40,070 रुपए
22 कैरेट: 1,28,400 रुपए
18 कैरेट: 1,05,070 रुपए
लखनऊ:
24 कैरेट: 1,40,170 रुपए
22 कैरेट: 1,28,500 रुपए
18 कैरेट: 1,05,170 रुपए
पटना:
24 कैरेट: 1,40,070 रुपए
22 कैरेट: 1,28,400 रुपए
18 कैरेट: 1,05,070 रुपए
हैदराबाद:
24 कैरेट: 1,40,020 रुपए
22 कैरेट: 1,28,350 रुपए
18 कैरेट: 1,05,020 रुपए
ये भी पढ़ें: High Alert! नए साल से पहले जम्मू-पंजाब सीमा पर सुरक्षा सख्त, घुसपैठ की बढ़ी आशंका
पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर का ताजा रेट जानना बेहद जरूरी है। सही जानकारी के बिना निवेश या खरीदारी करने से नुकसान हो सकता है।
भारत में सोना सिर्फ एक निवेश का साधन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व भी रखता है। शादी, त्योहार या किसी विशेष अवसर पर सोना खरीदना पारंपरिक रूप से शुभ माना जाता है। इसके अलावा, आर्थिक अनिश्चितता के समय लोग सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में देखते हैं, क्योंकि यह संकट की घड़ी में सहारा बन सकता है।