Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold खरीदने वालों के लिए खुशखबरी: नवरात्रि के अवसर पर इतने सस्ते दाम में मिल रहा सोना

October 17, 2023

Gold खरीदने वालों के लिए खुशखबरी: नवरात्रि के अवसर पर इतने सस्ते दाम में मिल रहा सोना

 

नई दिल्ली: हमारे देश में त्योहारों का सीज़न जारी है, ऐसे में सोने और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price) में आज भी गिरावट देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि, नवरात्रि (navratri 2023) के मौके पर सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। कल भी सोना सस्ता हो गया था. आज नवरात्रि का तीसरा दिन है और अगर आपका गोल्ड खरीदने का प्लान है तो आपके पास अच्छा मौका है:

MCX पर सोने-चांदी का भाव:

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड का भाव 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 59048 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इसके अलावा चांदी का भाव 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 70732 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

22 कैरेट गोल्ड का भाव:

आज दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 55,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. इसके अलावा मुंबई में 55,090 रुपये, गुरुग्राम में 55,240 रुपये, कोलकाता में 55,090 रुपये, लखनऊ में 55,240 रुपये, बैंगलोर में 55,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

ग्लोबल मार्केट में सस्ती हुई चांदी:

ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी के बाद में आज गिरावट देखने को मिल रही है. आज गोल्ड 1928 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर है। इसके अलावा चांदी का भाव भी गिरावट के साथ नजर आ रहा है. चांदी आज 22.66 डॉलर प्रति औंस पर है।

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, जीजा-साले की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें