Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रॉपर्टी खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी…फ्लैट की ब‍िक्री पर मिल रही भारी छूट

October 17, 2023

प्रॉपर्टी खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी…फ्लैट की ब‍िक्री पर मिल रही भारी छूट

 

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद देश के अलग-अलग शहरों में प्रॉपर्टी की ब‍िक्री और क‍िराये में तेजी से इजाफा देखने को म‍िला है। देश के सात प्रमुख शहरों में जनवरी से लेकर सितंबर तक अपार्टमेंट की बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 1,96,227 यून‍िट पर पहुंच गई है। प्रॉपर्टी कंसलटेंट जेएलएल इंडिया (JLL India) की तरफ से यह जानकारी दी गई।

एक साल पहले की समान अवधि में ब‍िक्री का यह आंकड़ा 1,61,575 यून‍िट पर था। इस साल जनवरी-सितंबर में अपार्टमेंट की बिक्री पहले ही साल 2022 की कुल बिक्री के 91 प्रतिशत तक पहुंच गई है। उन्‍होंने कहा क‍ि रिजर्व बैंक की तरफ से रेपो रेट को 6.5 प्रत‍िशत पर बरकरार रखने से भी घरों की ब‍िक्री पर असर देखने को म‍िला है।

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, जीजा-साले की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें