Site icon Dainik Savera Times

खुशखबरी! सोने के निवेशकों के लिए अच्छी खबर, 3 फ़रवरी से कर पाएंगे सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में Invest

 

 

सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से उन निवेशकों को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के निर्गम मूल्य से 50 रुपए प्रति ग्राम की छूट देने का निर्णय लिया है, जो ऑनलाइन आवेदन करते हैं और भुगतान डिजीटल मोड के माध्यम से किया जाता है। ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 6,213 रुपए प्रति ग्राम सोना होगा।

बांड के लिए भुगतान नकद भुगतान (अधिकतम 20,000/- रुपए तक) या डिमांड ड्राफ्ट या चैक या इलैक्ट्रॉनिक बैंकिंग के माध्यम से होगा। एसजीबी विभिन्न चैनलों के माध्यम से उपलब्ध होंगे, इनमें अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसएचसी आईएल), क्लीयरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआईएल), नामित डाकघर और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज, जैसे नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) शामिल हैं।

केंद्रीय बैंक दरअसल भारत सरकार की तरफ से स्वर्ण बॉन्ड जारी करता है। ये निवासी व्यक्तियों, अविभाजित हिंदू परिवार (एचयूएफ), न्यासों, विश्वविद्यालयों और धर्मार्थ संस्थाओं को ही बेचे जा सकते हैं। सोने की भौतिक मांग को कम करने के इरादे से सबसे पहले गोल्ड बांड योजना नवंबर 2015 में लाई गई थी।

ये भी पढ़ें:  IPL 2026: मोहसिन खान ने रचा इतिहास, इस मामले में बने नंबर वन

Exit mobile version