Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Google ने भारत के AI उत्कृष्टता केंद्रों को 80 लाख डॉलर की वित्तीय सहायता देने की घोषणा

December 16, 2025

Google ने भारत के AI उत्कृष्टता केंद्रों को 80 लाख डॉलर की वित्तीय सहायता देने की घोषणा

नई दिल्ली: अमरीकी प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने मंगलवार को स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा एवं टिकाऊ शहरों के लिए भारत के एआई उत्कृष्टता केंद्रों को 80 लाख अमरीकी डॉलर की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। साथ ही भारत के स्वास्थ्य मॉडल के विकास में सहयोग के लिए 4,00,000 अमरीकी डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई है। गूगल, भारतीय भाषाओं के समाधान प्रदान करने वाले मॉडल बनाने के लिए ज्ञानीडॉटएआई, कोरोवरडॉटएआई, और भारतजैन को 50,000 अमरीकी डॉलर का अनुदान भी दे रहा है।

एक प्रैस विज्ञप्ति के अनुसार, गूगल ने कहा कि वह स्वास्थ्य एवं कृषि के लिए बहुभाषी एआई-संचालित अनुप्रयोगों का समर्थन करने के लिए वधवानी एआई को 45 लाख अमरीकी डॉलर की धनराशि प्रदान कर रहा है। कंपनी ने कहा कि ये घोषणाएं भारत के कृत्रिम मेधा (एआई) परिवेश को मजबूत करने के लिए गूगल द्वारा किए गए नए सहयोग एवं वित्त पोषण प्रतिबद्धताओं की एक श्रृंखला को दर्शाती हैं। अमरीकी कंपनी ने कहा, ‘गूगल ने भारत के स्वास्थ्य मॉडल बनाने के लिए ‘मेडगेम्मा’ का लाभ उठाने वाले नए सहयोगों का समर्थन करने के लिए 4,00,000 अमरीकी डॉलर देने की घोषणा की है।’

गूगल ने कहा कि अजना लेंस, अखिल भारतीय आयुíवज्ञान संस्थान (एम्स) के विशेषज्ञों के साथ मिलकर ऐसे मॉडल तैयार करेगी जो त्वचा विज्ञान और ‘ओपीडी ट्राइएजिंग’ में भारत-विशिष्ट उपयोग का समर्थन करेंगे। इसके अलावा, आईआईएससी (भारतीय विज्ञान संस्थान) के शोधकर्ता, एआई विशेषज्ञ एवं चिकित्सक व्यापक नैदानिक अनुप्रयोगों के लिए एआई मॉडल के उपयोग की संभावनाएं तलाशेंगे।

ये भी पढ़ें- 1 फरवरी से FASTag यूजर्स को बड़ी राहत, KYV की टेंशन खत्म… जानिए नया नियम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें