
Google Pixel 10a: गूगल ने अपने बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Pixel 10a को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन कम कीमत में भी पावरफुल एआई फीचर्स और बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसमें खासकर कैमरा कोच जैसी तकनीक शामिल है, जो यूजर्स को फोटो क्लिक करने में रियल-टाइम गाइडेंस देती है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
Pixel 10a में 6.3 इंच का Actua डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स है, जिससे धूप में भी स्क्रीन स्पष्ट दिखेगी। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Tensor G4 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो Pixel 9a में भी था। फोन को IP68 रेटिंग के साथ वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस दी गई है, वहीं गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटेक्शन भी शामिल है। गूगल इस फोन के लिए 7 साल तक सॉफ़्टवेयर और OS अपडेट देने का वादा करती है।
ये भी पढ़ें :
कैमरा और बैटरी
रियर कैमरा सेटअप में 48MP का मेन सेंसर और 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। इसमें ऑटो बेस्ट टेक और कैमरा कोच जैसे स्मार्ट फीचर्स भी शामिल हैं। बैटरी की बात करें तो Pixel 10a में 5100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कीमत और बिक्री
भारत में Pixel 10a की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। प्री-ऑर्डर पहले ही शुरू हो चुके हैं और इसकी सेल 6 मार्च से शुरू होगी।
मुकाबला अपकमिंग iPhone से
Pixel 10a का मुकाबला जल्द ही आने वाले iPhone 17e से होगा। बताया जा रहा है कि iPhone 17e में iPhone 17 जैसा चिपसेट, नया सेल्फी कैमरा और डायनामिक आईलैंड जैसे फीचर्स मिल सकते हैं, जिसकी कीमत लगभग 60,000 रुपये हो सकती है।
ये भी देखें :