Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

गूगल ने हार्डवेयर, इंजीनियरिंग टीमों में शामिल सैकड़ों युवाओं की नौकरियां ख़त्म कर दीं

January 12, 2024

गूगल ने हार्डवेयर, इंजीनियरिंग टीमों में शामिल सैकड़ों युवाओं की नौकरियां ख़त्म कर दीं

सैन फ्रांसिस्को। गूगल ने गुरुवार को पुष्टि की कि उसने हार्डवेयर, कोर इंजीनियरिंग और गूगल असिस्टेंट टीमों में कई सौ नौकरियों में कटौती की है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, छंटनी से गूगल की हार्डवेयर और केंद्रीय इंजीनियरिंग टीमों के कर्मचारियों के साथ-साथ गूगल असिस्टेंट के कर्मचारी भी प्रभावित होंगे। नई छंटनी से कंपनी के अन्य हिस्से भी प्रभावित हुए हैं। कंपनी ने कहा कि वह दक्षता पर जोर देती है और अपनी ‘सबसे बड़ी उत्पाद प्राथमिकताओं‘ पर ध्यान केंद्रित करती है। गूगल के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘इन अवसरों के लिए हमें सवरेत्तम स्थिति में लाने के लिए 2023 की दूसरी छमाही के दौरान हमारी कई टीमों ने अधिक कुशल बनने और बेहतर काम करने और अपने संसाधनों को अपनी सबसे बड़ी उत्पाद प्राथमिकताओं के साथ संरेखित करने के लिए बदलाव किए।‘

कंपनी ने कहा, ‘कुछ टीमें इस प्रकार के संगठनात्मक बदलाव जारी रख रही हैं, जिसमें वैश्विक स्तर पर कुछ भूमिकाएं खत्म करना भी शामिल है।‘ रिपोर्ट में कहा गया है, ‘गूगल ने पिछले साल विविधता, समानता और समावेशन कार्यक्रमों में भी महत्वपूर्ण कटौती की।‘ अल्फाबेट वर्कर्स यूनियन ने नवीनतम छंटनी पर निराशा जताई।

ये भी पढ़ें: अटारी-वाघा बॉर्डर पर बदला रिट्रीट सेरेमनी का समय, अब इस नए शेड्यूल पर होगा आयोजन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें