Site icon Dainik Savera Times

25 साल का हुआ Google, जानिए कैसा रहा दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन का सफर

 

नई दिल्ली: जैसे आप जानतें है। गूगल ने हमारे जीवन को बहुत आसान बना दिया है। चाहे कोई भी काम हो याम जिंदगी में हम गूगल का इस्तेमाल करतें है। व्यक्ति को जब भी किसी बारे में जानकारी लेने की जरूरत होती है तो गूगल के जरिए ही सर्च करते हैं। आपको बता दें कि, हर दिन, हर पल और हर काम की जरूरत बने सर्च इंजन गूगल (Google) ने आज, 27 सितंबर 2023 को 25 साल पूरे कर लिए हैं।

गूगल की खोज साल 1998 में सितंबर महीने में कैलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो स्टूडेंट्स Larry Page और Sergey Brin ने की थी. दोनों की मुलाकात 90 के दशक के अंत में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान कार्यक्रम में हुई थी।

अपने जन्मदिन के मौके पर गूगल ने बेहद खास डूडल (Doodle) बनाया है, जिसमें यादों की गलियों में चलते हुए 25 साल पहले गूगल का जन्म कैसे शुरू हुआ था और समय-समय पर गूगल के लोगो (Logo) में किए बदलाव के बारे में बताया गया है। 1998 के बाद से अब तक बहुत कुछ बदल गया है, जिसे आज के डूडल में देखा जा सकता है।

हालांकि, गूगल का मिशन हमेशा एक ही रहा- दुनिया की जानकारी को व्यवस्थित करना और इसे सार्वभौमिक रूप से सुलभ और उपयोगी बनाना. दुनिया भर से अरबों लोग खोजने, जुड़ने, काम करने, खेलने और बहुत कुछ करने के लिए Google का उपयोग करते हैं।

ये भी पढ़ें: पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाए एलोवेरा-शहद का ये घरेलू नुस्खा, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Exit mobile version