Site icon Dainik Savera Times

Google भारत में करेगी पिक्सल स्मार्टफोन सीरीज का निर्माण: रिक ओस्टरलोह

 

नई दिल्ली: सर्च इंजन कंपनी गूगल भारत में पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन का निर्माण करेगी, जो 2024 से उपलब्ध होंगे। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गूगल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (डिवाइस व र्सिवसेज) रिक ओस्टरलोह ने कहा कि कंपनी भारत में फोन बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय निर्माताओं के साथ साझेदारी करेगी। ओस्टरलोह ने यहां ‘गूगल फॉर इंडिया’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘ हम भारत में गूगल पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन का निर्माण शुरू करेंगे।’’ उन्होंने दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में यह घोषणा की।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 9 लोगों की हुई मौत

 

 

 

 

Exit mobile version