Site icon Dainik Savera Times

सरकार ने लोगों को दी बड़ी रहत :ताजा आवक से टमाटर की कीमतों में आई गिरावट

 

नई दिल्ली : सरकार ने सोमवार को कहा कि खुदरा बाजार में ताजा फसल की आवक के साथ टमाटर की कीमतें 50-70 रुपए प्रति किलोग्राम तक आ गई हैं। उसने यह भी कहा कि जब तक दरें सामान्य स्तर पर नहीं आ जातीं, तब तक वह टमाटर की रियायती दर पर बिक्री जारी रखेगी। बेमौसम बारिश के कारण देशभर के खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमतें 250 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थीं।

उपभेक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया, वर्तमान में देशभर के खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमतें 50-70 रुपए प्रति किलोग्राम के बीच हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में नई फसल की आवक बढ़ने से कीमतें कम होनी शुरू हो गई हैं।

रियायती दरों पर टमाटर की बिक्री के बारे में सचिव ने कहा कि सरकार खुदरा कीमतें सामान्य होने तक चुनिंदा राज्यों में रियायती कीमतों इसकी बिक्री जारी रखेगी। थोक और खुदरा बाजारों में दाम में नरमी के बीच सहकारी समितियों एनसीसीएफ और नाफेड ने 20 अगस्त से 40 रुपए प्रति किलोग्राम की कम दर पर टमाटर बेचना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें : खनन माफिय के खिलाफ 5 गांव, किसानों का फूटा गुस्सा

Exit mobile version