Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

ड्रोन क्षेत्र के लिए नई पीएलआई योजना लाने की तैयारी में सरकार

October 9, 2024

ड्रोन क्षेत्र के लिए नई पीएलआई योजना लाने की तैयारी में सरकार

नई दिल्ली: सरकार ड्रोन क्षेत्र के लिए एक नई उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना लाने की योजना बना रही है। यह योजना कार्यान्वयन, दस्तावेजीकरण और अन्य पहलुओं के संदर्भ में अधिक प्रभावी होगी। नागर विमानन सचिव वुमलुनमंग वुआलनाम ने कहा कि सरकार ड्रोन क्षेत्र में अगली पीएलआई योजना लाने का प्रयास कर रही है। ड्रोन क्षेत्र के लिए पहली पीएलआई योजना 120 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ 2021 में लाई गई थी। 3 वित्त वर्षों (2021-24) के लिए लाई गई यह योजना अब बंद हो गई है। नागर विमानन सचिव ने स्वीकार किया कि पहली योजना के तहत कुछ प्रक्रियाएं ड्रोन क्षेत्र में स्टार्टअप और सूक्षम, लघु और मझोले उद्यम (एमएसएमई) मंत्रलय के लिए बोङिाल थीं, लेकिन सरकार कार्यान्वयन, दस्तावेजीकरण और अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं के संदर्भ में अधिक कुशल पीएलआई योजना पर विचार करेगी।

ये भी पढ़ें: इस कॉलेज ने एक साथ 30 छात्रों को किया सस्पेंड, छात्र संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें