Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर उठाया कदम, सिर्फ 25 रुपये में मिलेगा एक किलोग्राम

November 4, 2023

सरकार ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर उठाया कदम, सिर्फ 25 रुपये में मिलेगा एक किलोग्राम
 नई दिल्ली: केंद्र ने शनिवार को कहा कि दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी के सफल बिक्री केंद्र पर 25 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज मिलेगा। प्याज की बढ़ती कीमतों से उपभेक्ताओं को राहत देने के लिए यह कदम उठाया गया है। हैदराबाद कृषि सहकारी संघ तेलंगाना और अन्य दक्षिणी राज्यों में ऐसी ही पहल संचालित कर रहा है। सहकारी निकाय एनसीसीएफ और नेफेड पहले ही केंद्र सरकार की ओर से रियायती दर पर बफर प्याज की खुदरा बिक्री कर रहे हैं।
नेफेड ने अब तक 21 राज्यों के 55 शहरों में मोबाइल वैन और स्टेशन आउटलेट सहित 329 खुदरा केंद्र स्थापित किए हैं। दूसरी ओर एनसीसीएफ ने 20 राज्यों के 54 शहरों में 457 खुदरा केंद्र स्थापित किए हैं। केंद्रीय भंडार ने भी तीन नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में अपने आउटलेट से प्याज की खुदरा आपूर्ति शुरू कर दी है।उपभेक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”सफल मदर डेयरी में इस सप्ताहांत से बफर प्याज की बिक्री शुरू होगी।
तेलंगाना और अन्य दक्षिणी राज्यों में उपभेक्ताओं को प्याज की खुदरा बिक्री हैदराबाद कृषि सहकारी संघ (एचएसीए) कर रही है।’मंत्रालय ने खरीफ फसल की आवक में देरी के कारण प्याज की कीमतों में हालिया वृद्धि से उपभेक्ताओं को राहत देने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की खुदरा बिक्री शुरू की है। सरकार ने चालू वर्ष के लिए पांच लाख टन प्याज का बफर स्टॉक बनाए रखा है और अतिरिक्त दो लाख टन का बफर बनाने की योजना है।
सरकार के इन कदमों से प्याज की थोक कीमतों में गिरावट का रुख दिख रहा है, लेकिन खुदरा बाजारों में इसका असर दिखने में समय लग रहा है। मंत्रालय ने कहा, ”खुदरा कीमतों में आने वाले सप्ताह में इसी तरह की गिरावट की उम्मीद है।”इसके अलावा सरकार ने आम घरों में दाल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 60 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती कीमत पर ‘भारत दाल’ पेश की है। भारत दाल को नेफेड, एनसीसीएफ, केंद्रीय भंडार, सफल और तेलंगाना तथा महाराष्ट्र में राज्य नियंत्रित सहकारी समितियों के जरिए उपभेक्ताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें