Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार का नया स्पैम-ट्रैकिंग सिस्टम फर्जी अंतर्राष्ट्रीय कॉल को करेगा ब्लॉक

October 23, 2024

सरकार का नया स्पैम-ट्रैकिंग सिस्टम फर्जी अंतर्राष्ट्रीय कॉल को करेगा ब्लॉक

नई दिल्ली: भारत सरकार ने एक ऐसा स्पैम-ट्रैकिंग सिस्टम पेश किया है, जो भारतीय फोन नंबरों के रूप में आने वाली इनकमिंग इंटरनैशनल कॉल्स की पहचान कर उन्हें ब्लॉक कर सकता है। ‘इंटरनैशनल इनकमिंग स्पूफ्ड कॉल्स प्रिवेंशन सिस्टम’ नामक इस सिस्टम को दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पेश किया है। साइबर अपराधी ठगी के इस तरीके में इंटरनैशनल कॉल को भारत के स्थानीय नंबर (+91-777777777) से आने वाले कॉल के रूप में दर्शाते हैं। कॉलिंग लाइन आइडेंटिटी (सीएलआई) के तहत फोन नंबर का डिस्प्ले किया जाना आवश्यक है। साइबर अपराधी कॉलिंग लाइन आइडेंटिटी में हेर-फेर कर अपने फेक कॉल को भारत से आए कॉल के रूप में दिखाते हैं। जबकि, असल में साइबर अपराधी भारत के बाहर से कॉल कर रहे होते हैं।

विक्टिम का विश्वास भारत के स्थानीय नंबर के साथ जीतने के बाद साइबर अपराधी मालवेयर से जुड़े उद्देश्यों को पूरा करने की कोशिश करते हैं। साइबर अपराधी विक्टिम के कॉल उठाए जाने के बाद किसी तरह से उनकी संवेदनशील और वित्तीय जानकारियों को पाने की कोशिश करते हैं। वे सरकारी अधिकारी, कानून प्रवर्तन अधिकारी या विक्टिम के परिवार का सदस्य बनकर पैसा या व्यक्तिगत डेटा निकलवाने की कोशिश करते हैं। साइबर अपराधी विक्टिम को डराने के लिए कई बार उन पर किसी गैरकानूनी गतिविधी से जुड़े होने का इल्जाम लगाते हैं, जिसके बाद गिरफ्तारी के डर से विक्टिम, कॉलर को पैसे देने के दबाव में आ जाता है। सरकार के अनुसार, नए सिस्टम ने पिछले 24 घंटों में लगभग 1.35 करोड़ कॉल को स्पूफ कॉल के रूप में पहचाना और ब्लॉक किया है, जो आने वाली सभी इंटरनैशनल कॉल का कुल 90} है। इस सिस्टम के साथ भारतीय दूरसंचार उपभोक्ताओं को +91-7777777 नंबरों के साथ इस तरह की फर्जी कॉल में कमी देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें: व्हाइट हाउस में गोलीबारी करने वाले हमलावर पर ट्रंप की हत्या के प्रयास का आरोप दर्ज, इतनी हो सकती है सजा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें