Site icon Dainik Savera Times

सरकार ने रजनीश कर्नाटक को BOI का MD, देवदत्त चंद को BOI का प्रमुख बनाया

नयी दिल्ली: सरकार ने शनिवार को रजनीश कर्नाटक को बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) का प्रबंध निदेशक और देवदत्त चंद को बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) का प्रमुख नियुक्त किया। वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने एक अधिसूचना में कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक कर्नाटक को केंद्र सरकार ने तीन साल के लिए बैंक ऑफ इंडिया का प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया है।

कर्नाटक ने अतनु कुमार दास का स्थान लिया, जिन्होंने इस साल जनवरी में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया। एक अलग अधिसूचना में डीएफएस ने कहा कि इस समय बैंक ऑफ बड़ौदा के ईडी चांद को तीन साल के लिए उसी बैंक के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। वह संजीव चड्ढा के 30 जून को सेवानिवृत्त होने के बाद चंद एक जुलाई को पदभार ग्रहण करेंगे। दोनों नियुक्तियों की अधिसूचना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति की मंजूरी के बाद आई है।

ये भी पढ़ें : देश में ईवी कॉरिडोर का विस्तार : हरित और डिजिटल परिवहन की नई इबारत

Exit mobile version