Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में ग्रोथ ने पकड़ी रफ्तार, आम बजट 2025 होगा अहम फैक्टर

January 8, 2025

वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में ग्रोथ ने पकड़ी रफ्तार, आम बजट 2025 होगा अहम फैक्टर

मुंबई: भारतीय अर्थव्यवस्था में वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में वृद्धि के मजबूत संकेत मिले हैं। इसकी वजह अच्छे मानसून के कारण ग्रामीण अर्थव्यवस्था में रिकवरी होना है। यह जानकारी बुधवार को एक रिपोर्ट में दी गई। पिछले वर्ष के मानसून सीजन में लंबी अवधि के औसत से 8 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। मोतीलाल ओसवाल फाइनांशियल सर्विसेज (एमओएलएल) की रिपोर्ट में बताया के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को मजबूती मिली है। इस कारण सरकार का फोकस फिर से विकास से जुड़ी पहलों को आगे बढ़ाने पर है और इससे आने वाले समय में पूंजीगत व्यय में वृद्धि होगी।

रिपोर्ट में बताया कि वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही की आय दूसरी तिमाही की आय के समान ही रहने की उम्मीद है। इस अर्निग सीजन में फोकस बीएफएसआई, कैपिटल गुड्स, टैक्नोलॉजी, हैल्थकेयर और रियल एस्टेट पर होगा। वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में बीएफएसआई सैक्टर की आय 8 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। इस दौरान कैपिटल सैक्टर की आय सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 25 एक चुनावी वर्ष था। ऑर्डर इनफ्लो इस दौरान कमजोर रहा था, लेकिन वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में ऑर्डर बढ़ने की उम्मीद है।

थर्मल पावर, रिन्यूएबल एनर्जी, टीएंडडी, डाटा सैंटर, बिलिं्डग और कारखानों में ऑर्डरिंग गतिविधि मजबूत रही है। इसके अलावा बाजारों को केंद्रीय बजट और आरबीआई मौद्रिक नीति दोनों पर नजर रखने की जरूरत है। रिपोर्ट में बताया कि इस बार का केंद्रीय बजट काफी महत्वपूर्ण होगा, जो सरकारी पूंजीगत व्यय में संभावित पुनरुद्धार और खपत को बढ़ावा देने के उपायों के बारे में संकेत प्रदान करेगा। इसी तरह फरवरी में आरबीआई मौद्रिक नीति भी ब्याज दर के रुझान को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण होगी।

ये भी पढ़ें: Badrinath Dham Opening : शुभ मुहूर्त में खुले बद्रीनाथ के कपाट, फूलों से सजा दरबार… सीएम धामी ने की पहली पूजा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें