Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

चालू वित्त वर्ष के पहले महीने में GST राजस्व 2.10 लाख करोड़ के पार

May 1, 2024

चालू वित्त वर्ष के पहले महीने में GST राजस्व 2.10 लाख करोड़ के पार

नयी दिल्ली: माल एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह चालू वित्त वर्ष के पहले महीने अप्रैल 2024 में पहली बार रिकार्ड दो लाख करोड़ को पार करते हुये 210267 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो अप्रैल 2023 के 187035 करोड़ रुपये की तुलना में 12.4 प्रतिशत अधिक है। वित्त मंत्रालय ने आज मासिक जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी किये जिसके अनुसार रिफंड के बाद अप्रैल 2024 में शुद्ध जीएसटी राजस्व संग्रह 1.92 लाख करोड़ रुपये रहा है जो अप्रैल 2023 के शुद्ध संग्रह से 17.1 प्रतिशत अधिक है। जीएसटी संग्रह में तेजी का रूख बना हुआ है और अप्रैल 2024 लगातार 11 वां ऐसा महीना है जिसमें जीएसटी संग्रह 1.60 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।

ये भी पढ़ें: ईरान ने फिर अमेरिका को भेजा शांति वार्ता प्रस्ताव, डोनाल्ड ट्रंप बोले- स्वीकार करना संभव नहीं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें