Site icon Dainik Savera Times

HCC-Tata Projects को मिला  2,191 करोड़ रुपये का ठेका

नई दिल्ली: हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड ने टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के साथ साझेदारी में मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) से 2,191 करोड़ रुपये का ठेका हासिल किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि 2,191 करोड़ रुपये का यह ठेका एमपीएमआरसीएल के लिए भूमिगत सुरंगों और स्टेशनों सहित 8.65 किलोमीटर लंबे गलियारे के निर्माण के लिए है। संयुक्त उद्यम में एचसीसी की 55 फीसदी हिस्सेदारी है।

बयान के अनुसार, पैकेज आईएन-05आर 31.32 किलोमीटर लंबी इंदौर मेट्रो चरण-1 परियोजना का एकमात्र भूमिगत खंड है। बयान में कहा गया कि इस हिस्से में सुरंग खोदने की मशीन (टीबीएम) से 11.32 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण और इंदौर रेलवे स्टेशन, राजवाड़ा, छोटा गणपति, बड़ा गणपति, रामचंद्र नगर, बीएसएफ/कलानी नगर और एयरपोर्ट पर सात भूमिगत स्टेशनों का निर्माण शामिल है।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: CM उमर अब्दुल्ला ने तिरंगे वाला रिबन काटने से किया इनकार, जमकर हो रही तारीफ

Exit mobile version