Site icon Dainik Savera Times

भारत दाल, प्याज की बिक्री करेगा एचसीसीएफ: Ashwini Kumar Choubey

नयी दिल्ली: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बुधवार को कहा कि सरकार को-ऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (एचसीसीएफ) के माध्यम से प्याज 25 रुपये तथा दाल 60 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचेगी। चौबे ने आज यहां से हौज खास स्थित नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के कार्यालय से 75 मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन मोबाइल वैनों के माध्यम से उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर भारत दाल और प्याज उपलब्ध कराया जाएगा। यह वैन दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चलेंगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वैन का संचालन एचसीएफ द्वारा किया जा रहा है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले में टमाटर की कीमत आसमान छू रही थी, तो केंद्र सरकार ने टमाटर की बिक्री
किफायती दरों पर की थी, जिसकी सफलता के बाद सरकार ने अब इस वैन को चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने
बताया कि एनसीसीएफ तथा नेफेड क्रमश 500-500 वैन चलाएंगे। इससे उपभोक्ताओं और किसानों को काफी लाभ मिलेगा। इन वैनों में मिलेट आदि की भी उपलब्धता होगी। साथ ही भविष्य में अन्य खाद्य सामग्रियां भी किफायती दरों
पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। वैन के माध्यम से मौजूदा समय मे प्याज 25 रुपये तथा दाल 60 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगा। इस मौके पर एचसीसीएफ के अध्यक्ष विशाल सिंह, उपभोक्ता मामले के सचिव रोहित कुमार सिंह , एनसीएफ की प्रबंध निदेशक एनसी जोसेफ चंद्रा उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : भिवानी में बिन पानी, मुश्किल जिंदगानी, रोड जाम की चेतावनी

Exit mobile version