Site icon Dainik Savera Times

HCLTECH ने सोनिया एलैंड को आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का ‘कंट्री मैनेजर’ किया नियुक्त

 

नई दिल्ली : आईटी सेवा कंपनी एचसीएल टैक्नोलॉजीज (एचसीएलटैक) ने सोनिया एलैंड को अपने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड परिचालन के लिए कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं ‘कंट्री मैनेजर’ नियुक्ति किया है। वह एक अप्रैल 2024 से कार्यभार संभालेंगी। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार एलैंड, माइकल हॉर्टन का स्थान लेंगी।

माइकल हॉर्टन 10 वर्षों के कार्यकाल के बाद अब परामर्शदाता की भूमिका निभाएंगे। अपने 10 साल के कार्यकाल में हॉर्टन ने एचसीएलटैक को आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में एक डिजीटल प्रौद्योगिकी सेवा भागीदार के रूप में स्थापित करने में मदद की।

ये भी पढ़ें: Labour Day Holiday: आज छुट्टी रहेगी या नहीं? जानिए आपके शहर में क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद

Exit mobile version