Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हीरो मोटोकॉर्प ने 100 डीलरशिप्‍स पर 1,000 हार्ले डेविडसन X440 की बिक्री की

October 17, 2023

हीरो मोटोकॉर्प ने 100 डीलरशिप्‍स पर 1,000 हार्ले डेविडसन X440 की बिक्री की

नई बुकिंग विंडो अब खुल गई है

ऩई दिल्लीः दुनिया में मोटरसाइकिल और स्कूटर के सबसे बड़े निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने त्योहार की खुशियों को और बढ़ाते हुए 15 अक्टूबर से हार्ले-डेविडसन X440 की डिलीवरी शुरू कर दी है। हार्ले-डेविडसन X440 मोटरसाइकिल की मेगा डिलिवरी 100 डीलरशिप से संचालित की गई। इसमें देश के अलग-अलग भागों में हार्ले-डेविडसन और हीरो मोटोकॉर्प के चुनिंदा आउटलेट्स शामिल हैं। भारत के उत्तरी राज्य राजस्थान के नीमराणा में हीरो मोटोकॉर्प की फैक्‍ट्री -गार्डन फैक्‍ट्री में हार्ले-डेविडसन X440 का निर्माण किया जा रहा है। जुलाई 2023 में अपने लॉन्‍च के बाद से, हार्ले-डेविडसन X440 ने भारत में प्रीमियम सेग्मेंट के उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित किया है। अपने प्रदर्शन के महज एक महीने के भीतर इस मोटरसाइकिल की 25 हजार से ज्यादा बुकिंग कराई गई।

हीरो मोटोकॉर्प के चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) निरंजन गुप्ता ने कहा, “हम अपने उपभोक्ताओं के खिले हुए चेहरे और मुस्कान देखकर बेहद उत्साहित हैं क्योंकि हमने फेस्टिव सीजन के पहले दिन से ही इस बाइक की डिलिवरी लोगों को देनी शुरू कर दी है। हमारी यह कोशिश रहेगी कि हम अगले चार-महीनों में उन सभी उपभोक्ताओं को बाइक की डिलिवरी कर दें, जिन्होंने इस बाइक की बुकिंग कराई है। हमारी सप्लाई चेन में पहले ही बाइक की उत्पादन क्षमता बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हम भारत में रहने वाले हर उपभोक्ता को यह बाइक उपलब्ध कराना चाहते हैं, जो हार्ले डेविडसन बाइक को खरीदना चाहते हैं। हम उनके लिए इस बाइक के इंतजार के समय को कम से कम करते हुए लगातार आगे बढ़ना चाहते हैं।

“हम देश भर में जोश और जुनून से भरे बाइकर्स के लिए हार्ले-डेविडसन जैसी बाइक चलाने का रोमांच प्रदान कर काफी उत्साहित हैं। हम भारत के दूसरे दर्जे के शहरों और छोटे कस्बों में भी इन बाइक्स की डिलिवरी कर रहे हैं। हम इस उल्लेखनीय उपलब्धि को हासिल करने में पूरे हीरो मोटोकॉर्प और हार्ले-डेविडसन फैमिली के अटूट समर्पण और अथक प्रयासों की सराहना भी करना चाहते हैं।”

अब नए उपभोक्ता हार्ले-डेविडसन X440 की टेस्ट राइड कर सकते है। हार्ले-डेविडसन के डीलरों और हीरो मोटोकॉर्प के चुनिंदा आउटलेट्स पर पर वह अपने वाहनको बुक करा सकते हैं। उपभोक्ता www.Harley-Davidsonx440.comपर विजिट कर अपनी मोटरसाइकिल की ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।

यह मोटरसाइकिल तीन वैरिएंट्स, डेनिम, विविड और एस में उपलब्ध है। बाइक के डेनिम वैरिएंट का दाम 2,39,500/- रुपये, विविड वैरिएंट का दाम 2,59,500/- रुपये और एस वैरिएंट की कीमत क्रमश: 2,79,500/- रुपये रखी गई है।

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, जीजा-साले की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें