Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाद्री स्पेशलिटी की दूसरी तिमाही का मुनाफा तीन गुना होकर 12 और लघु एवं मझोले उपक्रमों को जोड़ा

October 18, 2023

हिमाद्री स्पेशलिटी की दूसरी तिमाही का मुनाफा तीन गुना होकर 12 और लघु एवं मझोले उपक्रमों को जोड़ा

नई दिल्ली: हिमाद्रि स्पेशियल्टी केमिकल लि. (एचएससीएल) का सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ तीन गुना होकर 100.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। खर्च में कमी से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 35.88 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय घटकर 1,014.34 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 1,067.10 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च घटकर 875.24 करोड़ रुपये पर आ गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 994.81 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें: सरकार का आम आदमी को बड़ा झटका, इतने रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें