Site icon Dainik Savera Times

Hindustan Copper की 548 Crore रुपये जुटाने की योजना

नयी दिल्ली: हिंदुस्तान कॉपर ने विभिन्न माध्यमों से करीब 548 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। कंपनी के निदेशक मंडल की 19 मई को होने वाली बैठक में इस बारे में प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा, ‘‘उसका निदेशक मंडल पात्र संस्थागत नियोजन के जरिये एक या अधिक किस्तों में पांच रुपये अंकित मूल्य के 9,69,76,680 इक्विटी शेयर जारी कर कोष जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा।’’ सूचना में कहा गया है कि निदेशक मंडल निजी नियोजन के आधार पर 500 करोड़ रुपये तक गारंटी वाले या बिना गारंटी वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर या बॉन्ड की पेशकश करने, जारी करने या आवंटित करने के प्रस्ताव पर भी शेयरधारकों की मंजूरी लेगा।

ये भी पढ़ें : Rice Water Ice Cubes: इस तरह बनाएं राइस वाटर आइस क्यूब्स, घर पर पाएं नेचुरल ग्लो

Exit mobile version