Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hindustan Zinc के बोर्ड ने 2,535.19 करोड़ रुपये के लाभांश को  दी मंजूरी 

December 6, 2023

Hindustan Zinc के बोर्ड ने 2,535.19 करोड़ रुपये के लाभांश को  दी मंजूरी 

नई दिल्ली: वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए छह रुपये प्रति इक्विटी शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश को मंजूरी दे दी है। इनकी कीमत कुल 2,535.19 करोड़ रुपये है।कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘‘निदेशक मंडल ने बुधवार छह दिसंबर 2023 को परिपत्र द्वारा पारित प्रस्ताव के जरिए वित्त वर्ष 2023-24 के लिए छह रुपये प्रति इक्विटी शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश को मंजूरी दे दी है।

इसकी कुल कीमत 2,535.19 करोड़ रुपये है। अंतरिम लाभांश का भुगतान निर्धारित समयसीमा के भी तर किया जाएगा।कंपनी ने इस साल जुलाई में सात रुपये प्रति शेयर के अपने पहले अंतरिम लाभांश की घोषणा की थी। उद्योगपति अनिल अग्रवाल नीत वेदांता समूह अपना कर्ज कम करने में मदद के लिए अपनी लाभदायक जिकं इकाई हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के बड़े पुनर्गठन पर विचार कर रहा है।

ये भी पढ़ें: Labour Day Holiday: आज छुट्टी रहेगी या नहीं? जानिए आपके शहर में क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें