Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

आवास ऋण पर ब्याज बढ़ने से इन 8 शहरों में ‘महंगा’ हुआ घर खरीदना

August 17, 2023

आवास ऋण पर ब्याज बढ़ने से इन 8 शहरों में ‘महंगा’ हुआ घर खरीदना

नई दिल्लीः आवास ऋण पर ब्याज बढऩे से 2023 के पहले छह महीनों में देश के आठ प्रमुख शहरों में लोगों के लिए घर खरीदना ‘महंगा’ पड़ रहा है। रियल एस्टेट सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। नाइट फ्रैंक ने बुधवार को कैलेंडर साल 2023 के पहले छह महीनों के लिए देश के आठ शहरों के लिए ‘किफायत सूचकांक’ जारी किया।

सूचकांक में औसत परिवार के लिए मासिक किस्त (ईएमआई) के अनुपात में आय का आकलन किया गया है। सूचकांक से पता चला है कि आवास ऋण पर उच्च ब्याज दरों ने 2023 में अबतक सभी बाजारों में घर की खरीदारी को महंगा कर दिया है। शीर्ष आठ शहरों में अहमदाबाद सबसे किफायती आवास बाजार है, जिसका अनुपात 23 प्रतिशत है, इसके बाद पुणो और कोलकाता 26 प्रतिशत है; बेंगलुरू और चेन्नई 28-28 प्रतिशत पर; दिल्ली-एनसीआर 30 प्रतिशत पर; हैदराबाद 31 प्रतिशत; और मुंबई 55 प्रतिशत पर हैं।

ये भी पढ़ें : इस महीने शुरू होगा मलमास: नहीं कर पाएंगे कोई भी शुभ कार्य, जानें तारिख और धार्मिक महत्व

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें