Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Honor का X9B भारतीय बाजार में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

February 17, 2024

Honor का X9B भारतीय बाजार में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

मोबाइल फोन प्रदाता कंपनी ‘ऑनर’ ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए शुक्रवार को एक्स सीरीज़ में ऑनर एक्स9बी का लॉन्च किया। कंपनी का दावा है कि ऑनर एक्स9बी 5जी के अलावा, ब्रांड ने बेहतर ऑडियो के लिए ऑनर चॉईस एक्स5, और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए ऑनर हेल्थ ऐप के साथ ऑनर चॉईस स्मार्टवॉच के लॉन्च की भी घोषणा की। ऑनर एक्स9बी में ऑनर अल्ट्रा-बाउंस एंटी-ड्रॉप 360 डिग्री डिस्प्ले है, जो बेजोड़ ड्यूरेबिलिटी और स्थिरता प्रदान करता है। इस फोन के चारों ओर एयरबैग कुशनिंग टेक्नोलॉजी और इनोवेटिव शॉक-एब्ज़ॉर्बिंग संरचना 1.5 मीटर तक की ऊँचाई से गिरने पर भी इसे बेहतरीन सुरक्षा प्रदान करती है। यह फोन सभी चार कोनों और छह सतहों पर 360 डिग्री सुरक्षा की गारंटी देता है, और मार्बल जैसी कठोर सतहों पर भी सुरक्षित रहता है।

इस स्मार्टफोन में प्रीमियम स्लीक डिज़ाईन में 5800एमएएच की एक्स्ट्रा ड्यूरेबल बैटरी लगी है, ताकि यूज़र्स बैटरी की पॉवर की फिक्र किए बगैर पूरे दिन अपने फोन का उपयोग कर सकें। लंबे समय तक उपयोग और आँखों के आराम के लिए ऑनर एक्स9बी में हार्डवेयर-लेवल लो ब्लू लाईट के साथ डायनामिक लाईट का उपयोग किया गया है, जो आँखों की थकान को कम करती है। इसमें 120 हट्र्ज़ पैनल के साथ 6.78 इंच का डिस्प्ले है, जो 1.5के रिज़ॉल्यूशन (429पीपीआई), 1.07 बिलियन कलर्स, और 100 प्रतिशत डीसीआई-पी3 को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन के विज़्युअल्स न केवल स्मूथ हैं, बल्कि शार्प होने के साथ पूरी डिटेल प्रदर्शित करते हैं।

ऑनर एक्स9बी 5जी 25 हजार 999 रुपये के एमओपी में से 16 फरवरी दोपहर 12 बजे से अमेज़न.इन, ब्रांड की वेबसाइट और आपके नजदीकी मेनलाइन स्टोर्स पर मिलेगा। इस स्मार्टफोन पर सेल के पहले दिन आईसीआईसीआई बैंक के यूज़र्स को सभी बैंक काडरें पर 3000 रुपये की तत्काल बैंक छूट या 5000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा, जिससे इसका मूल्य घटकर 22999 रुपये हो जाएगा। ग्राहक 6 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी चुन सकते हैं। इसके अलावा ऑनर इंट्रोडक्टरी ऑफर में 699 रुपये का कॉम्प्लिमेंटरी चार्जर मुफ्त दे रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें