Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Noida Expressway पर मकान की कीमत पांच साल में 66 फीसदी बढ़ी: रिपोर्ट 

December 28, 2024

Noida Expressway पर मकान की कीमत पांच साल में 66 फीसदी बढ़ी: रिपोर्ट 
नई दिल्ली: एनारॉक के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में नोएडा एक्सप्रेसवे के आसपास मकान की कीमत में पिछले पांच वर्षों में 66 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। दूसरी ओर बेंगलुरु के गुंजूर में कीमत 69 फीसदी बढ़ी।
रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक के आंकड़ों के मुताबिक नोएडा एक्सप्रेसवे के आसपास आवास की औसत कीमत सितंबर 2024 की तिमाही में 8,400 रुपये प्रति वर्ग फुट रही, जो 2019 में 5,075 रुपये प्रति वर्ग फुट थी। एनसीआर के बाहरी क्षेत्र सोहना में कीमत 43 फीसदी बढक़र 4,120 रुपये प्रति वर्ग फुट से 5,900 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई।
द्वारका एक्सप्रेसवे पर आवास की औसत कीमत में 93 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि हुई। यहां कीमत 5,359 रुपये प्रति वर्ग फीट से बढक़र 10,350 रुपये प्रति वर्ग फीट हो गई। बेंगलुरू के बाहरी क्षेत्र गुंजूर में आवास की कीमत 5,030 रुपये प्रति वर्ग फीट से बढक़र 8,500 रुपये प्रति वर्ग फीट हो गई हैं।
आवास ब्रोकरेज फर्म इनवेस्टो एक्सपर्ट डॉट कॉम के संस्थापक और प्रबंध निदेशक विशाल रहेजा ने कहा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे किफायत और वृद्धि क्षमता के बीच सही संतुलन बनाता है, जो मध्यम श्रेणी के खरीदारों और निवेशकों को समान रूप से आर्किषत कर रहा है। उन्होंने कहा कि नोएडा में संपत्ति की कीमत बढ़ी है, लेकिन यह क्षेत्र अभी भी गुरुग्राम या मध्य दिल्ली की तुलना में प्रतिस्पर्धी मूल्य की पेशकश करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें