नई दिल्ली: हुंडई इंडिया ने देश में 2023 वेन्यू और वेन्यू एन लाइन लॉन्च की है। आपको बता दें कि, 2023 हुंडई वेन्यू ADAS तकनीक के साथ आनेवाली सेगमेंट की पहली कार बन गई है। ADAS के साथ Hyundai Venue S(O) MT की कीमत 10.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि हुंडई वेन्यू एन लाइन N6 MT की कीमत 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
ADAS पेट्रोल, डीजल और टर्बो पेट्रोल सहित सभी इंजन ऑप्शन्स में उपलब्ध है। साथ ही हुंडई वेन्यू ADAS के साथ भारत की सबसे किफायती SUV बन गई है। नए अड्वान्स ड्राइवर असिस्टंस सिस्टम से सुसज्जित मॉडल ग्राहकों को बेहतर ड्राइविंग, और सुरक्षा प्रदान करते हैं।
ये भी पढ़ें : पांच लोगों ने एटीएम को कार से खींचा, 4.39 लाख ले उड़े, CCTV में कैद

