Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hyundai Motor ने India में नई SUV ‘Xeter’ की घोषणा की

April 14, 2023

Hyundai Motor ने India में नई SUV ‘Xeter’ की घोषणा की

नई दिल्ली: हुंडई मोटर इंडिया ने शुक्रवार को अपनी आगामी एसयूवी-हुंडई एक्सटर के नाम की घोषणा की, जो ग्राहकों को स्मार्ट मोबिलिटी अनुभव प्रदान करेगी। कंपनी के मुताबिक, यह नई एसयूवी एचएमआई की एसयूवी की मजबूत लाइनअप का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होगी जिसमें पहले से ही वेन्यू, वेन्यू एन लाइन, क्रेटा, अलकाजर, कोना इलेक्ट्रिक, टक्सन और आईओनिक 5 शामिल हैं।

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के सीओओ तरुण गर्ग ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें अपनी नई एसयूवी- हुंडई एक्सटर के नाम की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है, जो युवा खरीदारों को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है, जो उन्हें स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशन के साथ सशक्त बनाकर उनकी घूमने की इच्छा को पूरा करती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एसयूवी बॉडी स्टाइल के साथ हुंडई एक्सटर हमारी लाइन अप में 8वां मॉडल है और हमें विश्वास है कि हमारे परिवार का यह नया सदस्य एसयूवी की बिक्री में हमारी वृद्धि को और बढ़ावा देगा।’’ इसके अलावा, कंपनी ने उल्लेख किया कि नई हुंडई एक्सटर एसयूवी अपने आसपास की प्राकृतिक दुनिया से प्रेरणा लेती है और एक ऐसी पहचान को दर्शाती है जो बाहरी है और बाहर पर केंद्रित है। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड वर्तमान में पूरे भारत में 1336 बिक्री बिंदुओं और 1498 सेवा बिंदुओं के एक मजबूत नेटवर्क के साथ काम करती है।

ये भी पढ़ें : ‘इंसाफ मिलने तक कोई नेता घर न आए’… नसरपुर केस में पीड़िता के पिता की अपील; आरोपी को फांसी की मांग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें