Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hyundai Motor India की अप्रैल बिक्री में 5% की गिरावट, घरेलू मांग में मंदी के संकेत

May 1, 2025

Hyundai Motor India की अप्रैल बिक्री में 5% की गिरावट, घरेलू मांग में मंदी के संकेत

नई दिल्ली: देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी हुंदै मोटर इंडिया को अप्रैल 2025 में बिक्री के मोर्चे पर हल्का झटका लगा है। कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 5 प्रतिशत घटकर 60,774 इकाई रह गई, जबकि पिछले वर्ष इसी माह यह आंकड़ा 63,701 इकाई था। कंपनी के अनुसार, अप्रैल महीने में उसकी घरेलू बिक्री 44,374 इकाई रही, वहीं निर्यात 16,400 वाहनों का किया गया। इसके उलट अप्रैल 2024 में हुंदै ने भारत में 50,201 यूनिट और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 13,500 यूनिट्स की बिक्री की थी।

-हुंदै मोटर इंडिया ने यह जानकारी दी

कंपनी ने भारत में 1996 से अब तक 90 लाख वाहनों की कुल बिक्री का मील का पत्थर पार कर लिया है। यह उपलब्धि कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है। कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने कहा, “घरेलू बाजार इस समय कुछ व्यापक आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है।

हालांकि, हम ‘मेक इन इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड’ की सोच के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। यह हमारी निर्यात रणनीति की मजबूती को दर्शाता है।” इस गिरावट के बावजूद हुंदै का वैश्विक बाजारों में प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी महीनों में त्योहारी सीजन और नई लॉन्चिंग से बिक्री में सुधार की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Himachal Crime: शिमला में रंजिश के चलते भाई ने की भाई हत्या, श्मशानघाट के पास मिला शव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें