Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hyundai Motor India की दिसंबर में बिक्री 2.4% घटकर हुई 55,078 इकाई

January 1, 2025

Hyundai Motor India की दिसंबर में बिक्री 2.4% घटकर हुई 55,078 इकाई

नई दिल्ली: हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड की दिसंबर, 2024 में कुल बिक्री सालाना आधार पर 2.4 प्रतिशत घटकर 55,078 इकाई रह गई। पिछले साल समान महीने में कंपनी ने 56,450 वाहन बेचे थे। वाहन विनिर्माता हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने बयान में कहा, कंपनी ने 2024 में 6,05,433 इकाइयों की अपनी अबतक की सर्वाधिक वार्षकि घरेलू बिक्री दर्ज की।

घरेलू बिक्री दिसंबर में 42,208 इकाई रही, जो दिसंबर, 2023 के 42,750 इकाई की तुलना में 1.3 प्रतिशत कम है। निर्यात पिछले महीने 12,870 इकाई रहा, जो दिसंबर, 2023 के 13,700 इकाई के आंकड़े के मुकाबले 6.1 प्रतिशत कम है। कंपनी ने कहा, 2024 में घरेलू बिक्री 6,05,433 इकाई रही, जो 2023 में 6,02,111 इकाई से मामूली अधिक है।

एचएमआईएल के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने कहा, ‘‘एचएमआईएल ने 2024 में बिक्री की गति को बनाए रखने में कामयाबी हासिल की है, जबकि उद्योग को बड़े पैमाने पर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।’’ लगातार तीन वर्षों में सबसे अधिक घरेलू बिक्री दर्ज करना विश्वसनीय स्मार्ट परिवहन समाधान प्रदाता के रूप में हुंदै के प्रति ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है।

कंपनी ने कहा, इस साल घरेलू स्तर पर एसयूवी की  बिक्री में सर्वाधिक 67.6 प्रतिशत की हिस्सेदारी रही। एचएमआईएल ने कहा, पिछले साल निर्यात 1,58,686 इकाई रहा, जो 2023 के 1,63,675 इकाई के आंकड़े से तीन प्रतिशत कम है। 2024 में कुल बिक्री 2023 के 7,65,786 इकाई की तुलना में मामूली रूप से घटकर 7,64,119 इकाई रह गई।

ये भी देखें : दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: नकली ENO-कॉफी बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें