Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हुंदै मोटर की बिक्री जुलाई में चार प्रतिशत बढक़र 66,701 इकाई

August 1, 2023

हुंदै मोटर की बिक्री जुलाई में चार प्रतिशत बढक़र 66,701 इकाई

नयी दिल्ली: हुंदै मोटर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि जुलाई में उसकी थोक बिक्री सालाना आधार पर चार प्रतिशत बढक़र 66,701 इकाई हो गई।वाहन विनिर्माता ने जुलाई 2022 में अपने डीलरों को 63,851 इकाइयां भेजी थीं।दक्षिण कोरियाई कंपनी ने एक बयान में कहा कि घरेलू बिक्री पिछले महीने मामूली बढक़र 50,701 इकाई हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 50,500 इकाई थी।

बयान के मुताबिक पिछले महीने निर्यात 20 प्रतिशत बढक़र 16,000 इकाई हो गया, जो जुलाई 2022 में 13,351 इकाई था। इसबीच एक अन्य वाहन कंपनी एमजी मोटर इंडिया ने कहा कि जुलाई में उसकी खुदरा बिक्री 25 प्रतिशत बढक़र 5,012 इकाई हो गयी। कंपनी की बिक्री जुलाई 2022 में 4,013 इकाई थी।

ये भी पढ़ें : ‘पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है दिल्ली सरकार’, विवेक विहार अग्निकांड पर सीएम रेखा ने जताया दुख

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें