
Hyundai Verna Safety Rating: भारतीय कार बाजार में सेडान सेगमेंट की बात हो तो Hyundai Verna का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। शानदार डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस फीचर्स के लिए मशहूर इस कार ने अब सुरक्षा के मोर्चे पर भी अपनी काबिलियत साबित कर दी है।
Bharat NCAP के क्रैश टेस्ट में Hyundai Verna को एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन, दोनों श्रेणियों में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस उपलब्धि के साथ वरना भारत NCAP से 5-स्टार रेटिंग हासिल करने वाली अपने कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट की पहली कार बन गई है।
बड़ों और बच्चों की सुरक्षा में शानदार प्रदर्शन
Bharat NCAP के क्रैश टेस्ट में Hyundai Verna ने यात्रियों की सुरक्षा के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन दोनों में पूरे 5 स्टार मिले हैं।
टेस्ट के दौरान फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में आगे की सीटों पर बैठे यात्रियों के शरीर के महत्वपूर्ण हिस्सों को अच्छी से लेकर पर्याप्त सुरक्षा मिली। इस परीक्षण के लिए कंपनी की HX8 ट्रिम वाली कार का इस्तेमाल किया गया था।
इससे पहले भी Hyundai Verna को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। अब Bharat NCAP के नतीजों ने इसकी सुरक्षा क्षमता को लेकर एक और उपलब्धि जोड़ दी है।
Honda City, Virtus और Slavia को दे रही टक्कर
5-स्टार रेटिंग मिलने के बाद Hyundai Verna ने सेडान सेगमेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Honda City, Volkswagen Virtus और Skoda Slavia जैसी लोकप्रिय कारों से होता है।
हालांकि Volkswagen Virtus और Skoda Slavia को भी Global NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है, लेकिन Bharat NCAP के तहत 5-स्टार रेटिंग हासिल करने वाली वरना अपने कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट की पहली कार बन गई है।
इसके साथ ही Hyundai के पोर्टफोलियो में Tucson और Venue के बाद Verna तीसरी ऐसी कार बन गई है, जिसने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है।
मजबूत K2 प्लेटफॉर्म पर तैयार हुई है कार
Hyundai Verna को कंपनी के मजबूत K2 प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसके निर्माण में हाई-स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है, जो कार के स्ट्रक्चर को मजबूती प्रदान करता है।
कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट में कई महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए हैं। इनमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM) और हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) शामिल हैं।
इसके अलावा कार में चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर भी दिया गया है। ये फीचर्स यात्रियों की सुरक्षा को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
टॉप मॉडल में मिलते हैं 17 से ज्यादा ADAS फीचर्स
सामान्य सुरक्षा सुविधाओं के अलावा Hyundai Verna के टॉप वेरिएंट में Level-2 ADAS तकनीक भी दी गई है। इसके तहत ड्राइवर की मदद के लिए 17 से ज्यादा एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़ें…
इनमें मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
Forward Collision Avoidance Assist: सामने संभावित टक्कर के खतरे को पहचानने में मदद करता है।
Blind-Spot Collision Warning: गाड़ी के ब्लाइंड स्पॉट में मौजूद वाहनों के बारे में अलर्ट देता है।
Lane Keeping Assist: कार को अपनी लेन में बनाए रखने में मदद करता है।
Adaptive Cruise Control: आगे चल रहे वाहन के अनुसार गति और दूरी को नियंत्रित करने में सहायता करता है।
Rear Cross-Traffic Alert: पीछे से आने वाले वाहनों के प्रति ड्राइवर को सतर्क करता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...