नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी आईबीएम ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय के साथ सेमीकंडक्टर, कृत्रिम मेधा (एआई) और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में बुधवार को तीन समझौते किए। यह कदम इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि भारत अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए निर्णायक कदम उठा रहा है।
कंपनी ने मंत्रालय के साथ सेमीकंडक्टर, कृत्रिम मेधा (एआई) और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ये प्रौद्योगिकियां भविष्य की तकनीक का आकार तय करेंगी। इनके जरिये अकादमिक, स्टार्टअप और नवोन्मेषी पारिस्थितिकी तंत्र में काफी अवसर उपलब्ध होंगे।’’
ये भी पढ़ें: सरकार का आम आदमी को बड़ा झटका, इतने रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर

