Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

ICIC I Bank का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 36% बढ़ा

October 22, 2023

ICIC I Bank का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 36% बढ़ा

 

नई दिल्ली : निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का चालू वित्त वर्ष की जुलाईसितंबर तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत बढ़कर 10,261 करोड़ रुपए हो गया। बैंक ने कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 7,558 करोड़ रुपए रहा था।

आलोच्य तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 40,697 करोड़ रुपए हो गई जबकि साल भर पहले यह 31,088 करोड़ रुपए रही थी। बीती तिमाही में बैंक की ब्याज से आय बढ़कर 34,920 करोड़ रुपए हो गई जो पिछले साल की समान अवधि में 26,033 करोड़ रुपए थी। इसकी शुद्ध ब्याज आय भी सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़कर 18,308 करोड़ रुपए हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 14,787 करोड़ रुपए थी।

ये भी पढ़ें: Labour Day Holiday: आज छुट्टी रहेगी या नहीं? जानिए आपके शहर में क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें