Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

ICICI Bank का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 14.5%  बढक़र 11,746 करोड़ रुपये पर पहुंचा 

October 26, 2024

ICICI Bank का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 14.5%  बढक़र 11,746 करोड़ रुपये पर पहुंचा 

नयी दिल्ली: निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का एकल आधार पर मुनाफा चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 14.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 11,746 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 10,261 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आमदनी सितंबर तिमाही में बढक़र 47,714 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 40,697 करोड़ रुपये थी। बैंक की ब्याज आय बढक़र 40,537 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 34,920 करोड़ रुपये थी।

बैंक की शुद्ध ब्याज आय 9.5 प्रतिशत बढक़र 20,048 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 18,308 करोड़ रुपये थी। परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) सितंबर 2024 के अंत तक घटकर सकल कर्ज का 1.97 प्रतिशत रह गई, जबकि एक साल पहले यह 2.48 प्रतिशत थी।

इसी प्रकार, शुद्ध एनपीए घटकर 0.42 प्रतिशत रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में 0.43 प्रतिशत था। एकीकृत आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सितंबर तिमाही में 12,948 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,896 करोड़ रुपये थी।

ये भी पढ़ें: इस कॉलेज ने एक साथ 30 छात्रों को किया सस्पेंड, छात्र संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें