Site icon Dainik Savera Times

अगर आपके पास भी है कटे-फटे नोट तो फेंकने की गलती कभी मत करना; RBI के इस नियम से मिल जायेंगे पुरे पैसे

RBI Damage Note Exchange: बाजार में अक्सर नोट कटा-फटा या खराब होने पर कोई भी दुकानदार उसे नहीं लेता है. इस वजह से आपके पास ऐसे खराब नोट काफी एकत्रित हो जाते है. ऐसे नोटों को आप बैंक में जाकर आसानी से बदल सकते है. बैंक कुछ कंडीशन को छोड़कर आपके खराब नोट बदल देता है.

कटे-फटे नोटों को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियम बनाए हुए हैं. नियमों के मुताबिक, किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में इन्हें बदला जा सकता है. कटे-फटे नोट बदलने के लिए कुछ शर्तें भी तय हैं. लेकिन, ऐसा जरूरी नहीं कि आप 100 रुपए का नोट बदलने गए और आपको उसके बदले 100 रुपए ही मिल जाएं. बदले में आपको कुछ रुपए कम भी मिल सकते हैं.

RBI के मुताबिक, एक बार में अधिकतम 20 नोट ही एक्सचेंज हो सकते हैं. इनकी अधिकतम वैल्यू 5000 रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. बैंक इसका भुगतान तुरंत काउंटर पर कर देगा. इससे अधिक वैल्यू के नोट एक्सचेंज कराने पर बैंक इसे रीसिव कर लेता है और पैसे आपके अकाउंट में डाल देता है. 50,000 रुपए से ज्यादा के नोट एक्सचेंज कराने पर बैंक थोड़ा ज्यादा समय ले सकता है.

बैंक आपसे हर तरह के कटे-फटे या गंदे नोट वापस ले सकता है, लेकिन ध्यान रखें नोट के सभी जरूरी फीचर्स मौजूद होने चाहिए. अगर कोई नोट पूरी तरह से खराब हो चुका है या जल चुका है तो ऐसे नोट बैंक वापस नहीं लेगा. बैंक यह भी देखता है कि क्या किसी नोट को जानबूझकर नुकसान तो नहीं पहुंचाया गया.

बैंक आपके कटे-फटे नोट को कभी बदलने से मना नहीं कर सकता. आपके पास फटे नोट का जितना हिस्सा होगा, बैंक आपको उसके हिसाब से ही पैसे रिटर्न करेगा. कई बार गलती से नोट फट जाते हैं या ज्यादा पुराने या गले हुए नोट भी फट जाते हैं. ऐसे में बैंक इन नोट को आसानी से बदल देते हैं।

फटे नोट पर कितना मिलेंगे
आपका नोट कितना फटा है, उस हिसाब से आपको पैसे वापस मिलता है. जैसे 2000 रुपये के नोट का 88 वर्ग सेंटीमीटर हिस्सा होने पर पूरी कीमत मिल जाएगी. वहीं, 44 वर्ग सेंटीमीटर हिस्सा होने पर आधे पैसे मिलेंगे. इसी तरह अगर 200 रुपये के फटे नोट का 78 वर्ग सेंटीमीटर हिस्सा सुरक्षित होने पर पूरा पैसा और 39 वर्ग सेंटीमीटर होने पर आधा पैसा मिलता है

नोट बदलने से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप आरबीआई की हेल्पलाइन 14440 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते है.
.

ये भी पढ़ें- क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: इन सस्ते रिचार्ज प्लान्स में फ्री मिलेगा JioHotstar एक्सेस; कम खर्च में देखें लाइव IPL 2026 मैच

Exit mobile version